उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बर
रमजान के महीने में फलों की घर-घर आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु डीएम ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोकेश त्रिपाठी
अमेठी – आज से शुरू हो रहे रमजान के पाक महीने को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अमेठी अरुण कुमार द्वारा जनपद मुख्यालय गौरीगंज में फलों की आपूर्ति हेतु दर्जनों ठेलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए किया गया रवाना। वैसे तो सप्लाई वेन लगातार लाक डाउन के पीरियड में चल ही रही है। लेकिन आज रमजान के प्रथम दिन विशेष रूप से फलों से सुसज्जित ठेलों को फल आपूर्ति हेतु रवाना किया गया इस मौके पर जिलाधिकारी महोदय के साथ अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव भी मौजूद रही।