बीजेपी नेता राजकुमार अनंत विक्रम सिंह की सक्रियता

लोकेश त्रिपाठी अमेठी-
आज अमेठी विधायक गरिमा सिंह के प्रतिनिधि व भारतीय जनता पार्टी नेता अनन्त विक्रम सिंह ने अमेठी विधानसभा के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अमेठी के आसपास के जिले कोरोना की चपेट में है अतः अमेठी प्रशासन सजग है जिले की सीमाएं सील कर दी गई है। इसी का जायज़ा लेने गए विधायक प्रतिनिधि ने जिले की सरहद पर लगे प्रहरियों से बात की उन्हें मास्क सेनेटाइजर इत्यादि आवश्यक उपकरण देते हुए ड्यूटी को सख्ती से पालन करने को कहा।
अनन्त विक्रम सिंह ने अमेठी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर गेंहू खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। किसानों से अपील की है कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही क्रय केंद्र पर आएंगे, और सभी शासकीय आदेशो का अनुपालन करेंगे। क्रय केंद्र के कर्मचारियों को भी निर्देशित किया है कि किसान पहले से ही परेशान है ऐसे में उसे अपना गेंहू बेचने में कोई दुश्वारी नही होनी चाहिए। इस बात की जानकारी उनके मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार सिंंह ने मीडिया से साझा किया।