उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊ

लखनऊ में डॉक्टर व दो नर्स समेत छह को कोरोना

लखनऊ। कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। एक के बाद एक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को पांच और लोगों को कोरोना ने गिरफ्त में लिया। इसमें रामसागर मिश्र अस्पताल के एक डॉक्टर, दो नर्स, एक मजदूर व एक एम्बुलेंस का इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन है।

वहीं, बीते दिन यानी शनिवार को भी कोरोना का विस्फोट हुआ। एक के बाद एक 11 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। सुबह मुंबई से लौटे मजदूरों में वायरस पाया गया। सदर इलाके से दो लोगों में संक्रमण मिला। उसी दौरान केजीएमयू के क्वीनमेरी अस्पताल में एक प्रसूता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। उधर, शाम तक गोंडा निवासी एक मरीज को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। संक्रमित मरीज को लेकर परिवारजन ट्रामा सेंटर में टहलते रहे।

303 हुए मरीज, 15 डिस्चार्ज

शनिवार को 11 नए मरीज आने पर राजधानी में कुल 298 केस हुए थे। इसमें गैर जनपद के भी शामिल रहे। रविवार को आई रिपोर्ट के बाद राजधानी में अब मरीजों की संख्या 303 हो गई है। शेष गैर जनपद के हैं। वहीं, शनिवार को ही 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया। इसमें छह मरीज रामसागर अस्पताल, आठ लोक बंधु व एक पीजीआइ में भर्ती था। अब तक कुल 239 लोग ठीक हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button