कांग्रेस फ़ेक न्यूज़ न फैलाए: स्मृति

लोकेश त्रिपाठी
अमेठी- गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर डाले गए छापे की खबर को लेकर एक तरफ जहां जिले का स्थानीय प्रशासन कांग्रेस पार्टी के सभी आरोपों का खंडन करते हुए सभी आरोप असत्य और निराधार बताया है। वहीं इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियां आमने सामने आ गई है। दोनों पार्टियों में के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
एक तरफ जहां पर एक तरफ जहां पर कांग्रेस पार्टी से विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने कहा कि – प्रशासन अब बैकफुट पर है फिर भी मैं इन छोड़ूंगा नहीं। वहीं पर दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी से अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि-
“कृपया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वाले फेक न्यूज़ ना फैलाएं। आप के कार्यकर्ता राहत देने के नाम पर 25 मार्च से अमेठी इसी में प्रशासन के माध्यम से पास लेकर घूम रहे हैं। आज तक इसी प्रशासन ने अमेठी को कोरोनावायरस से मुक्त रखा है इन्हें परेशान एवं बदनाम ना करें।”
एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उस खबर को डालते हुए जिसमें यह छपा हुआ है कि “कांग्रेस जिलाध्यक्ष का भांजा बियर के साथ गिरफ्तार” को दर्शाते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सवाल पूछा है की क्या कांग्रेस इसी का बदला अमेठी प्रशासन के ले रही है?