उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसताज़ा ख़बरबड़ी खबरलखनऊ

सरोजनी नगर एवं सदर में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण

लखनऊ। प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को राजधानी में संचालित विभिन्न क युनिटी किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम सरोजनी नगर तहसील में संचालित क युनिटी किचन का निरीक्षण कर वहां से तैयार किए जा रहे भोजन, गरीब एवं असहाय लोगों को वितरित किए जा रहे फूड पैकेट का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर रखे खाद्यान्न एवं क युनिटी किचन में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन एवं साफ सफाई के बारे में भी जानकारी ली।

इसके उपरांत सदर तहसील में संचालित क युनिटी किचन का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने जनपद में असम के श्रमिकों एवं उनके बच्चों से उनका हाल चाल जाना तथा समस्याओं के बारे में भी पूछा। उन्होंने असहाय एवं गरीबों को खाद्यान्न तथा बच्चों को बिस्कुट भी वितरित किए। श्री खन्ना लखनऊ के प्रभारी मंत्री हैं और लगातार सरकार के निर्देशानुसार लखनऊ में सेनेटाइजेसन और छिड़काव के साथ कोरोना महामारी के दृष्टिगत इस आपातकाल में कोई भूखा न रहे, इसको लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बने क युनिटी किचन का जायजा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब एवं लाचार भूखा न रहे और भूखा ना सोए इसके लिए सरकार तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आगे आकर उन्हें सहायता प्रदान की जा रही है। उंन्होने इस अभियान में जुड़ कर सहयोग देने वाली सभी सामाजिक संस्थाओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आपातकाल में सरकार के प्रयास के साथ साथ सामाजिक संस्थाएं सहयोग करके क युनिटी किचन जैसे अभियान को आगे बढ़ा रही हैं।

श्री खन्ना ने निर्देश दिया कि क युनिटी किचन में फूड पैकेट तैयार किए जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने चेहरे को मास्क, गमछा, रुमाल या दुपट्टा से ढकें और सभी आवश्यक सावधानियां भी बरतें। उन्होंने कहा कि सभी लोग लाक डाउन का पालन करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखें। इस मौके पर सरोजनी नगर तहसील के निरीक्षण के दौरान महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button