उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

72 साल की महिला ने मास्क बनाकर की लोगों की मदद, प्रियंका गांधी ने कही ये बात…

प्रयागराज। महामारी कोरोना वायरस का खतरा देश-प्रदेश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके इलाहाबाद की कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती चमन रावत के जज्बे को सलाम किया। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती चमन रावत (72) वर्ष की उम्र में भी अपने हाथों से मास्क बनाकर इलाहाबाद में जरूरतमंदों में बाँट रही हैं।’ उन्होंने कहा कि इस महामारी में गरीबों की सेवा ही सच्चा मानव धर्म है। जनसेवा व राहत कार्यों में लगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुझे गर्व है।

यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के पार

यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। रविवार सुबह केजीएमयू लैब से प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में 46 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें आगरा के 45 और लखनऊ का एक मरीज शामिल है। इस तरह प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1020 हो गई है। जबकि सूबे के 49 जिले संक्रमण से प्रभावित हुए हैं जिनमें से पांच जिलों में सभी मरीज ठीक हो गए हैं। शनिवार तक प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 974 थी।

अब तक 108 हुए डिस्चार्ज, 15 की मौत

इसमें से 108 मरीज ठीक हो गए हैं और 15 अन्य की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए 26 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।

देश में कोरोना संक्रमण के 14378 मामले, अब तक 480 लोगों की मौत

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश भर में अब तक कोरोना के 14378 मरीज हो गए हैं। इनमें से 11906 एक्टिव केस हैं। इस वायरस से अब तक 480 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1991 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 के मामले दोगुने होने में लगने वाला समय बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button