बड़ी खबरवायरल न्‍यूजविदेश

इजरायल-हमास युद्ध में एलन मस्क की एंट्री, गाजा में करने वाले हैं ये काम

इजरायल और हमास के बीच गाजा में जंग जारी है। जिसके बाद से गाजा पट्टी में इंटरनेट की सारी सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इसी को देखते हुए अब एलन मस्क ने बड़ा वादा किया है। मस्क ने कहा है कि वह गाजा पट्टी में इंटरनेट सेवाएं देने वाली स्टारलिंक कंपनी के जरिए इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराएंगे।

एलन मस्क ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी घोषणा की। दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधि अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था कि करीब 22 लाख लोगों की आबादी के लिए संचार सेवाएं बंद करना अस्वीकार्य है। पत्रकार, चिकित्सा पेशेवर, मानवीय प्रयास और निर्दोष सभी खतरे में हैं।

“मुझे नहीं पता कि इस तरह के कृत्य का बचाव कैसे किया जा सकता है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने ऐतिहासिक रूप से इस प्रथा की निंदा की है। इसके जवाब में एलन मस्क ने पोस्ट करते हुए कहा, “स्टारलिंक गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सहायता संगठनों को कनेक्टिविटी का समर्थन करेगा।”

जानकारी के लिए बता दें कि, स्टारलिंक मस्क की इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है। जिसके विकास में स्पेसएक्स का बहुत बड़ा योगदान है जो उनकी ही अंतरिक्ष उड़ान भरने वाली कंपनी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टारलिंक के उपग्रह की लाइफ 5 साल की होती है। लेकिन फिलहाल स्पेसएक्स के पास अंतरिक्ष में 42 हजार के आसपास उपग्रह मौजूद हैं। जिनके द्वारा वह अपनी इंटरनेट सुविधा कहीं भी प्रदान कर सकता है।

गाजा में तेजी से हवाई हमलों की वजह से इंटरनेट सेवा पूरी तरह बाधित है। जिसका असर फिलिस्तीन पर भी पड़ा है। इसकी पुष्टि फिलिस्तीनी दूरसंचार प्रदाता जव्वाल ने की थी।

जव्वाल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था, “पिछले घंटे में भारी बमबारी ने गाजा को बाहरी दुनिया से जोड़ने वाले सभी शेष अंतरराष्ट्रीय मार्गों को नष्ट कर दिया।” जिसकी वजह से आम जन जीवन पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button