खेल-खिलाड़ीदेशबड़ी खबरवायरल न्‍यूज

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार बने पेरेंट्स, घर आया नन्हा मेहमान

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। विराट ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है।

20 फरवरी (मंगलवार) को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फॉलोअर्स और प्रशंसकों के साथ यह ख़ुशी भरा पल साझा किया।

इंट्राग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए विराट और अनुष्का ने लिखा कि बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है।

हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें।

विराट ने ली टेस्ट सीरीज से छुट्टी

बता दें कि विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से निजी कारणों के चलते आराम मांगा था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि क्या विराट दूसरी बार पिता बनने वाले हैं?

पहले विराट कोहली न्र इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों से छुट्टी मांगी थी। लेकिन इसके बाद विराट ने पूरी टेस्ट सीरीज से छुट्टी लेने का फैसला किया।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कई महीनों से चर्चा में बने हुए थे। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं।

हालांकि दोनों ने ही इस बात की पुष्टि नहीं की थी। कुछ वक्त पहले साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों का ये सीक्रेट खोल दिया था। तब माना गया था कि प्रेग्नेंसी की अफवाहों में सच्चाई है।

क्या है ‘अकाय’ का मतलब?

विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। लेकिन इस नाम का पता चलते ही सबके मन में यह बात है कि अकाय का मतलब क्या होता है?

हर तरफ बेबी अकाय के चर्चे हो रहे हैं। वैसे बता दें कि अकाय का मतलब हिंदी भाषा में निराकार, यानी जिसका कोई आकार नहीं होता, होता है।

वहीं तुर्की में इसका मतलब चमकता हुआ चांद होता है। इससे पहले विराट और अनुष्का ने मां दुर्गा के नाम पर अपनी बेटी का नाम वामिका रखा था।

विराट और अनुष्का के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देना भी शुरू कर दिया है। एक्टर रणवीर सिंह, सोनम कपूर, रकुल प्रीत सिंह सहित कई लोगों ने विराट और अनुष्का को बधाई दी है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में 11 दिसंबर को शादी की थी। ये शादी इटली के टस्कनी में हुई थी। इसमें दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

शादी के 3 साल बाद 2021 में 11 जनवरी को कपल के घर बेटी का आगमन हुआ था, जिसका नाम वामिका रखा गया। अब दोनों एक बेटे के माता पिता बन गए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button