पंजाब

एसआईटी को सुखपाल खैरा के खिलाफ कई नए सबूत मिले हैं, उसी के आधार पर गिरफ्तारी हुई है: संघेड़ा

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा की  गिरफ्तारी पर कहा कि कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब कांग्रेस वाले इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं।

वीरवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए जगतार संघेड़ा ने कहा कि पंजाब में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पूरी सख्ती के साथ नशा माफिया पर कार्रवाई कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी कोई राजनीतिक बदलाखोरी नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है। विपक्षी पार्टियों झूठ फैला रही है कि एसआईटी के पास सुखपाल खैरा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जबकि हकीकत यह है कि सीट के पास सुखपाल खैरा के खिलाफ ड्रग्स मामले में कई नए सबूत मिले हैं। उसी सबूत के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी नहीं किया था। अदालती कार्रवाई चल रही थी। इसका उदाहरण है कि अभी थोड़े दिनों पहले सुखपाल खैरा ने कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत मांगी थी, क्योंकि कोर्ट ने उनकी विदेश यात्रा पर रोक लगाई हुई है। कोर्ट ने उन्हें विदेश जाने की वजह और उसका सारा डिटेल लेकर पेश होने को कहा लेकिन वह अभी तक कोर्ट को सौंप सके हैं।

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सारी विपक्षी पार्टियों एक नशा तस्कर के पीछे खड़ी हो गई है। लेकिन इससे मुख्यमंत्री भगवंत मान डरने वाले नहीं हैं। ड्रग्स माफिया में शामिल कोई भी व्यक्ति हो, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, मान सरकार उसे बख्शेगी नहीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button