उत्तर प्रदेशगोरखपुरबड़ी खबर

गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक अधेड़ व्यक्ति पर 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगा है. पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित की पत्नी और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

पूरा मामला बड़हलगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है. गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि रविवार की देर शाम उसके पड़ोसी कुबेर के यहां विवाद हो रहा था. विवाद के बाद कुबेर के भय से उसकी पत्नी और बेट घर छोड़कर कहीं चले गए. इस दौरान कुबेर ने अपने घर में आग लगा दी. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुबेर झाड़-फूंक का कार्य भी करता है.

पीड़ित के अनुसार रविवार को कुबेर उसकी 10 वर्षीय बच्ची को झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के बहाने अकेला पाकर घर से उठा ले गया. घर में उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि काफी खोजबीन के बाद उसकी बच्ची कुबेर के घर में अचेत अवस्था में बरामद हुई. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी होने पर रविवार की रात में ही एसपी नार्थ ने क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था.

सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी पत्नी, बेटे और भाई के खिलाफ बड़हलगंज कोतवाली में हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. इसके साथ ही आरोपी की पत्नी, बेटे और भाई को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर रही है.

इस पूरे मामले में एसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस आरपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button