अन्यलाइफस्टाइलवायरल न्‍यूजस्वास्थ्य

शरीर में हो रही है विटामिन-डी की कमी, तो आज ही डाइट में शामिल करें यें चीजें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपनी सेहत का ध्यान रखने का समय नहीं है। जिससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कहा जाता है कि शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होनी चाहिए। यह हड्डियों के लिए सबसे जरूरी होता है। एसी और बंद कमरों में काम करने से आजकल लोगों की हड्डियां कमजोर होती जा रही हैं।

पर्याप्त धूप न मिलने से लोगों में विटामिन डी की कमी हो रही है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे आप विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं। अगर आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करते हैं तो आप अपनी सेहत में काफी बदलाव देख सकते हैं।

धूप में करें व्यायाम

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में आपको अपनी सेहत के लिए कुछ समय निकालना चाहिए। अगर आप विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं तो आपको रोजाना कुछ देर धूप में एक्सरसाइज या व्यायाम करना चाहिए।

सूर्योदय के बाद टहलना या व्यायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। सूरज की रोशनी को विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। जिससे हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

गाय का दूध

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपने आहार में देसी गाय के दूध को शामिल करना चाहिए। कहा जाता है कि देसी गाय का दूध विटामिन डी से भरपूर होता है।

इसके कारण यह विटामिन डी की कमी को जल्दी पूरा करता है। देसी गाय के दूध में फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

संतरे का जूस

विटामिन डी की कमी से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में संतरे के जूस को शामिल करना चाहिए। इसमें विटामिन डी और विटामिन सी दोनों की उत्कृष्ट मात्रा होती है।

संतरे के जूस में कई तरह के मिनरल्स भी पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। अगर आप रोज सुबह या शाम एक गिलास संतरे का जूस पिएंगे तो आपको सेहत में कई फायदे मिलेंगे।

न करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल

विटामिन डी की कमी से जूझ रहे लोगों को सूरज की हानिकारक किरणों से खुद को बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

सनस्क्रीन का प्रयोग सूर्य की किरणों को शरीर में प्रवेश करने से रोकता है। जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं मिल पाता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button