देश

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम एनकाउंटर का दूसरा दिन, 5 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवाद-रोधी अभियान शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा और सुरक्षाबलों ने आतंकियों को भागने से रोकने के लिए इलाके में घेराबंदी कड़ी कर दी. इस बीच सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है. अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के नेहामा इलाके के समनो में रातभर की शांति के बाद शुक्रवार तड़के गोलीबारी हुई, जिसमें पांच आतंकियों को ढेर कर दिया गया. आतंकवादियों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हुई थी. अधिकारी उनकी पहचान का पता लगा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के डी.एच. पोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने कहा, “कुलगाम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया. इनसे आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई.” पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को गोलीबारी शुरू हुई. सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना के बाद कुलगाम के नेहामा गांव की घेराबंदी कर दी थी और खोजबीन अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई, जिसके बाद खोजबीन अभियान मुठभेड़ में बदल गया. अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह आतंकियों की मौजूदगी दर्ज की गई उसे सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर लिया है, लेकिन रात के समय इस अभियान को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा.

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मामले में और अधिक जानकारी का इंतजार है. सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि घेरे गए इलाके में संभवत: लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी हैं, जिनमें से दो स्थानीय व्यक्ति हैं जबकि एक विदेशी मूल का है. हालांकि, अधिकारियों ने न तो इसकी पुष्टि की है और न ही खंडन किया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button