उत्तर प्रदेशबड़ी खबरहमीरपुर

हमीरपुर में सनकी पति ने पत्नी को जिंदा फूंका, ससुर को पत्थर से कुचला, खुद को गोली मार दी जान

हमीरपुरः जिले के मुस्कुरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव में रविवार को तड़के दीवार फांदकर घर में घुसे पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी को सोते समय चारपाई में आग लगाकर जिंदा फूंक दिया. चीख-पुकार सुनकर बचाने आए ससुर को पत्थरों से कूंचकर मार डाला. बच्चों का भी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया. दो लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी. बीच-बचाव में हमलावर पति का साथी प्रधानाध्यापक घायल हो गया. मामले की सूचना पर पुलिस के कई अधिकारी पहुंच गए.

जानकारी के मुताबिक मुस्करा थानाक्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव निवासी ओमप्रकाश राजपूत (42) अपनी पत्नी अनुसुइया (40), पुत्री केबीसी (17), जूली (12) व पुत्र प्रिंस (10) के साथ रहता था. आए दिन पति पत्नी में विवाद होता था. इसके चलते पत्नी अनुसुइया तीनों बच्चों के साथ राठ कोतवाली क्षेत्र के लीलावती नगर पठानपुरा मोहल्ले में गत पांच माह पहले रहने आ गई थी.

जीआरवी इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा केबीसी ने बताया वह मां अनुसुइया, बहन जूली और भाई प्रिंस के साथ कस्बे के लीलावती नगर पठानपुरा में रहते हैं. कुछ दिनों से मोहल्ले में उनके मकान का निर्माण चल रहा था. इसकी देखभाल करने के लिए गुरुवार को लोदीपुरा निवासी नाना नंदकिशोर (60) भी आए थे. शनिवार शाम सात बजे पिता ओमप्रकाश राजपूत के साथी उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटारी के प्रधानाध्यापक रतनलाल वर्मा (55) घर पर आए और वहीं सो गए.

केबीसी के मुताबिक, आधी रात के बाद दीवार फांदकर पिता ओमप्रकाश राजपूत घर में घुस आए और सबसे पहले मां अनुसुइया को सोते समय चारपाई पर ही जिंदा जला दिया. आग का गोला बनी मां चीखी चिल्लाती इधर-उधर भागी. प्रधानाध्यापक रतनलाल वर्मा ने मां को बचाने की कोशिश की, जिसमें वह भी झुलस गए. चीख-पुकार सुन नाना नंदकिशोर जब मौके पर पहुंचे तो पिता ने उन्हें भी जमीन पर पटक दिया और पत्थरों से कुचल दिया. इससे उनकी मौत हो गई.

केबीसी ने बताया कि पिता ओमप्रकाश ने उसका और भाई प्रिंस का गला भी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया. वह दोनों किसी तरह छूट कर निकल भागे. इसके बाद पिता ने खुद तमंचे से सीने से सटाकर गोली मार ली, जिससे उनकी भी मौत हो गई. इस वारदात से सुबह हड़कंप मच गया. कई थानों की पुलिस पहुंच गई. तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button