उत्तर प्रदेशलखनऊ

सड़क निर्माण में नवीन तकनीकी के प्रयोग पर मिलेगा ‘यूपी सीएम मेडल’

लखनऊ: इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) परिषद ने सड़क निर्माण में नवीन तकनीकी के प्रयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष एक राजकीय संस्था को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री (UP CM medal for new technology in road construction) मेडल देने का निर्णय लिया है. गुजरात के गाँधीनगर में 02 से 04 दिसम्बर तक आयोजित चार दिवसीय इंडियन रोड कांग्रेस के 82वें सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया हैं.

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (UP PWD) के विभागाध्यक्ष एके जैन ने बताया कि पिछले वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में आयोजित हुए भारतीय सड़क कांग्रेस के 81 वें अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा था कि सड़क निर्माण में नवीनतम एवं उच्चतम तकनीकि का प्रयोग करने वाली राजकीय संस्थाओं को मेडल प्रदान किया जाना चाहिए.

मुख्यमंत्री के इस सुझाव के परिप्रेक्ष्य में आईआरसी ने अगले वर्ष से सड़क निर्माण में नवीन तकनीक का बेहतर उपयोग करने वाली एक सरकारी संस्था को यूपी सीएम मेडल प्रदान कर सम्मानित करने का निर्णय लिया है. इसके लिए एक कमेटी बनाई जायेगी, जो मेडल के लिये संस्था का चयन करेगी.

आईआरसी के 82वें सम्मेलन के 226वीं परिषद की बैठक में जैन ने वाइस प्रेसिडेंट आईआरसी के रूप में भाग लिया. जिसमें ग्रामीण सड़क की विशिष्टयों से लेकर सड़क सुरक्षा मानकों तक 11 सूत्रीय एजेंडा प्रस्तुत किया गया. जिसे परिषद ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर विचार के लिए विभिन्न समितियों को भेज दिया. यह राष्ट्रीय स्तर पर यूपीपीडब्ल्यूडी की प्रतिष्ठा में बड़ी उपलब्धि है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button