अमेठीउत्तर प्रदेश

बिजली विभाग का जानलेवा जुगाड़! हरे पेड़ से बांध दी 11000 वोल्ट की HT लाइन, जलकर सूख गया फिर भी नहीं चेते

अमेठीः उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में विद्युत आपूर्ति के लिए मध्यांचल विद्युत निगम ने जुगाड़ की हद पार कर दी है. गांवों में लो टेंशन की लाइन को पेड़ों पर बांधकर निकालने के बाद अब 11 हजार वोल्ट वाली हाई टेंशन लाइन को भी पेड़ में इंसुलेटर फंसा कर बांधना शुरू कर दिया है. कुछ दिनों पूर्व शार्ट सर्किट होने से एक पेड़ में आग भी लग चुकी है. इसके बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है. लगातार शिकायत के बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है.

जिले में हाईटेक विद्युत विभाग का बड़ा कारनामा सामने आया है. यहां दखिनवारा विद्युत उपकेंद्र के सामने जगदीशपुर रोड स्थित कृष्णा नगर बाजार में पेड़ में इंसुलेटर लगाकर 11 हजार वोल्ट की हाई-वोल्टेज लाइन दौड़ा दी गई. ग्रामीणों ने बताया कि जब लाइन डाली जा रही थी तभी ऐसा करने से मना किया था, पेड़ हरा था एक बार आग भी लग चुकी है. इसके बाद पेड़ सूख गया. इसके बावजूद बिजली विभाग चेता नहीं है.

स्थानीय ग्रामीण दुर्गेश कुमार मिश्रा ने बताया की 11 हजार की हाई वोल्टेज की लाइन से बहुत बड़ी समस्या है. हम लोग हमेशा आते-जाते रहते हैं. बच्चे भी आते-जाते रहते हैं. हम लोग की खेती यहीं पर है. हम लोग यही खेती करते हैं कभी करंट उतर जाए तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

यहां से ट्रैक्टर गुजरता है. खेत जोतने के लिए अभी एक महीने पहले पेड़ में आग लग गई थी. हाईटेंशन तार की वजह से आधा पेड़ भी जल गया है. आग की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. जब यह लाइन बन रही थी तभी लोगों ने कर्मचारियों और अधिकारियों से शिकायत भी की यह लाइन सही कर दी जाए लेकिन कोई सुनता नहीं है. यहां बगल में ही 100 मीटर पर पावर हाउस है और इतनी बड़ी लापरवाही सामने दिखाई दे रही है. हम लोग चाहते हैं कि यह लाइन खंभा और तार लगाकर सही तरीके से बना दी जाए.

इलाकाई गया प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग के लापरवाही के चलते हरे और सूखे पेड़ में 11000 की हाई टेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है. इससे कभी भी कोई हादसे का शिकार हो सकता है. वहीं, अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इसकी सूचना मिली है. यह निश्चित रूप से गलत है. अभी मुझे इस बात की जानकारी मिल रही हैं,ऐसे मे हम तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों को भेजकर तुरन्त सही कराएंगे और ऐसा भविष्य में न हो इसके लिए निर्देशित भी करेंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button