अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

पीएम मोदी 30 दिसंबर को आएंगे अयोध्या, एयरपोर्ट से शुरू कराएंगे फ्लाइट, वंदे भारत ट्रेन भी चलाएंगे

अयोध्या: रामनगरी में बनकर तैयार हुआ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 30 दिसंबर को देश की जनता को समर्पित हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 दिसंबर को अयोध्या आगमन कार्यक्रम निश्चित हो गया है. हालांकि, अभी प्रधानमंत्री के आने और जाने का समय निर्धारित नहीं है. लेकिन, यह तय है कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से दिल्ली के लिए जाने वाली फ्लाइट को रवाना करेंगे. यह फ्लाइट 11:20 बजे दिल्ली से अयोध्या पहुंचेगी. इसके बाद अयोध्या से वापस इसे दिल्ली रवाना किया जाएगा.

एयरपोर्ट पर ही पीएम की बड़ी जनसभा की तैयारीः अयोध्या आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं. जिसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है. जनसभा के माध्यम से जहां पीएम मोदी अयोध्या में मंदिर निर्माण समेत विभिन्न विकास योजनाओं को जनता के सामने लाएंगे. वहीं प्रधानमंत्री अयोध्या को कई और सौगातें भी दे सकते हैं. प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. एयरपोर्ट पर ही एक बड़ी जनसभा की तैयारी है, जिसमें लगभग दो लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए स्थानीय पार्टी नेता जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं.

अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे पीएम मोदीः अयोध्या में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट को जहां बनाकर पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है. अब साज सज्जा का काम चल रहा है. वहीं, प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने को लेकर रेल मंत्रालय भी तैयारी में जुटा है. संभावना जताई जा रही है कि 30 दिसंबर को ही प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का भी उद्घाटन करेंगे.

अयोध्या से दिल्ली की फ्लाइट को रवाना करेंगे पीएम मोदीः कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा कि 30 दिसंबर को संभावना है कि प्रधानमंत्री एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.उसी के दृष्टिगत तैयारी हो रही है इसके साथ ही नवनिर्मित अयोध्या रेलवे स्टेशन का भी प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे.अयोध्या रेलवे स्टेशन से ही वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे. कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि 30 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से अयोध्या एयरपोर्ट पर इंडिगो की इनाग्रल फ्लाइट पहुंचेगी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button