देशबड़ी खबर

‘संजय सिंह मेरे रिश्तेदार नहीं, वे भूमिहार हैं, मैं राजपूत हूं’, कुश्ती संघ पर एक्शन के बाद बोले बृजभूषण सिंह

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करक कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चुनाव संपन्न हुआ। संजय सिंह मेरे रिश्तेदार नहीं हैं, वे भूमिहार हैं, मैं क्षत्रिय हूं। उन्होंने कहा कि मैं कुश्ती संघ से नाता तोड़ चुका हूं, मैंने तो विदाई ले ली है। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं।

गोंडा में रेसलिंग चैंपियनशिप कराने पर बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, ‘हर फेडरेशन के लोगों ने हाथ खड़ा कर दिया कि हम इसे नहीं चला सकते है । युवाओं का भविष्य खराब ना हो इसलिए इस टूर्नामेंट को नंदनीनगर में कराने का फैसला किया गया। सभी फेडरेशन ने एकमत ये निर्णय लिया गया और और 31 दिसंबर तक यह टूर्नामेंट कराना था। हमारे पास नंदनी नगर में हमारा सारा इंफ्रास्ट्रक्चर है। सभी फेडरेशन ने इस पर अपनी सहमति दी। अभी भी मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वो इस टूर्नामेंट को अपनी देखरेख में करा ले। मैंने 12 साल में कैसा काम किया उसका मूल्यांकन मेरा काम करेगा।

उन्होंने कहा कि मैंने कुश्ती से सन्यास ले लिया है, अब जो भी फैसला लेंगे फेडरेशन के पदाधिकारी लेंगे।सरकार से बात करनी या कोर्ट में जाना वो फेडरेशन के लोग करेंगे। मैं लोकसभा चुनाव की तैयारियां कर रहा हूँ। मैं सरकार से प्रार्थना करूंगा की वो इस टूर्नामेंट को करायें। जेपी नड्डा मेरे नेता हैं, उनसे मुलाकात होती है, इस बारे में कोई बात नहीं हुई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button