उत्तर प्रदेशबाराबंकी

बाराबंकी: लोकायुक्त के आदेश पर शुरू हुई निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच, लोगों की शिकायत पर हुआ ACTION!

देवा, बाराबंकी। आदर्श नगर पंचायत देवा में सोलर प्लांट, रैन बसेरा के निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच बुधवार को प्रारंभ हुई। इसकी शिकायत लोकायुक्त से की गई थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त के आदेश पर बुधवार को एडीएम न्यायिक के नेतृत्व में कई विभागों के अधिकारियो की टीम ने नगर पंचायत देवा पहुंचकर अभिलेखों की जांच करने के साथ स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का मूल्यांकन किया l

नगर पंचायत देवा में पूर्व चेयरमैन साहबे आलम वारसी व तत्कालीन ईओ जियाउल हक के कार्यकाल में करीब तीन करोड़़ रूपये की लागत से सोलर प्लांट, आदर्श नगर योजना की धनराशि से रैन बसेरा आदि का निर्माण कराया गया था इन कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत लोकायुक्त के यहां हुई थी

बुधवार को एडीएम न्यायिक इंद्रसेन, तहसीलदार नवाबगंज योगेंद्र कुमार सिंह, बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी देवा रमाशंकर पाल के साथ पीडब्लूडी व नेडा के अधिकारियो की टीम देवा नगर पंचायत कार्यालय पहुंची टीम ने यहां निर्माण कार्यों के अभिलेखों की जांच पड़ताल की।

इसके बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ कार्यालय की छत पर लगे सोलर प्लांट का निरीक्षण किया टीम ने निर्माण कार्यों में खर्च की गई धनराशि का मूल्यांकन किया इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय में हड़़कंप की स्थित बनी रही। मालूम हो कि इससे पूर्व में लोकायुक्त की टीम द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में आकर जांच कर चुकी है l

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button