उत्तर प्रदेशलखनऊ

अभी और बढ़ेगी ठंड, UP के कई जिलों में बारिश की सम्भावना

लखनऊ। बीते चार दिनों से उत्तर प्रदेश में ठंड का जबरदस्त प्रकोप है। पूरे दिन घना कोहरा छाए रहने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जहाँ एक तरफ गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में धूप नहीं दिखी वहीँ ये सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है। राजधानी लखनऊ में दोपहर 3 बजे के बाद हल्की सी धूप दिखाई दी। पूरे प्रदेश में गलन भरी ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार ठंड अभी और बढ़ेगी। साथ ही आगामी तीन से चार दिनों में घना कोहरा होने और गलन भरी ठंड से निजात नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग की तरफ से यूपी के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी के बीच हल्की से तेज बारिश होने की सम्भावना है। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले शामिल हैं। हालाँकि किसान बारिश की उम्मीद को अच्छा बता रहे हैं। उनका कहना है कि इससे उन्हें फसलों की सिंचाई में मदद मिलेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button