उत्तर प्रदेशलखनऊ

लेखपाल भर्ती परीक्षा में 7897 अभ्यर्थी चयनित घोषित, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया परिणाम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरफ से आयोजित हुई लेखपाल भर्ती प्रक्रिया का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया. आयोग की ओर से राजस्व लेखपाल के 8085 पदों के लिए हुए भर्ती परीक्षा में 7897 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया है. इसमें अनारक्षित वर्ग के 3193, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 780 अनुसूचित जाति के 1691, अनुसूचित जनजाति की 149 व अन्य पिछड़ा वर्ग के 2124 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, वहीं 188 पदों को आगे की भर्ती के लिए रखा गया है. अभिव्यक्ति लेखपाल भर्ती परीक्षा का परिणाम http://upasak.gov.in पर देख सकते हैं.

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम को मंजूरी दी गई. यह जानकारी आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है. आयोग के सचिव ने बताया कि ‘परिणाम के मुताबिक राजस्व लेखपाल के अंतिम चरण परिणाम में क्षैतिज आरक्षण जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक, निशक्त एवं महिला वर्ग के व्यक्तियों को उनके मूल श्रेणी में रखा गया है. उन्होंने बताया कि चयन परिणाम में 253 अभ्यर्थियों को कुछ पाबंदियां के साथ नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किया गया है, वहीं एक अभ्यर्थियों को विथहेल्ड चिन्हित किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को कुछ पाबंदी के साथ चयनित किया गया है. उनका चयन परिणाम राजस्व विभाग के अंतिम निर्णय के अधीन होगा. चयन परिणाम हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चल रहे आदेशों के अंतिम आदेशों के अधीन होगा.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button