उत्तर प्रदेशलखनऊ

कुलपति ने पोस्ट आपरेटिव वार्ड का किया उद्घाटन

भर्ती मरीजों फल देकर जाना हाल, दी नववर्ष की बधाई

लखनऊ। पोस्ट आपरेटिव वार्ड के शुभारंभ होने से बच्चों को संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी। मंगलवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के पोस्ट आपरेटिव वार्ड का उद्घाटन कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद द्वारा किया गया। बता दें कि यह पोस्ट आपरेटिव वार्ड 12 बेड से युक्त होगा।

जिसमें सभी सुपरस्पेशियालिटी से सुसज्जि होगा है। इस वार्ड के शुरू होने बच्चों में होने वाले संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी। ज्ञात हो कि विगत 8 माह से पोस्ट आपरेटिव वार्ड का कार्य चल रहा था जो पूरा होने पर लोकार्पित किया गया।

अब मरीजों को आपरेशन के बाद पोस्ट आपरेटिव वार्ड में रखा जायेगा। जिससे बच्चों को आधुनिक उपकरणों से उनकी निगरानी में सहायता मिलेगी। वहीं पोस्ट आपरेटिव वार्ड के उद्घाटन के कुलपति ने विभाग में भर्ती मरीजों को फल एवं उपहार भी भेंट कर सभी को नववर्ष बधाई दी। कुलपति के भ्रमण के दौरान पीडियाट्रिक सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो.जेडी रावत समेत विभाग के चिकित्सक मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button