उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: Facebook फ्रेंड पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आशियाना थाने में दर्ज कराई FIR

लखनऊ। आशियाना थाने में एक युवती ने फेसबुक फ्रेंड पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने शादी करने का झांसा देते हुए उसके साथ गलत हरकत की।

प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के मुताबिक, क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सीतापुर जनपद निवासी आशीष मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि दो वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी बातचीत आरोपी से हुई थी।

आशीष ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा था। इस पर युवती ने हामी भरते हुए मुलाकात भी की। शादी करने के लिए आरोपी ने उससे दो साल का समय मांगा था। इस बीच आरोपी ने उससे दुष्कर्म कर जल्द शादी करने की बात कही। इस बीच आरोपी ने टुकड़ों में करीब दो लाख 70 हजार रुपये भी वसूल लिए।

फिर शादी करने में आनाकानी करने लगा। गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button