देशबड़ी खबर

पीएम मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर डाक टिकट जारी किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अयोध्या के राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है. इसके साथ ही उन्होंने दुनिया भर में भगवान राम पर समर्पित टिकटों की एक पुस्तक जारी की. डाक टिकट में राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, सूर्य, सरयू नदी और मंदिर और उसके आसपास की मूर्तियां शामिल हैं.

कुल 6 टिकटें हैं: प्रधानमंत्री ने कुल 6 टिकटें जारी की हैं. छह स्मारक टिकटों में अयोध्या में राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी की तस्वीरें शामिल हैं जो भगवान राम की कथा से जुड़े देवी- देवता और प्रतीक हैं. इन टिकटों में शामिल तस्वीरें पांच भौतिक तत्व यानी आकाश, वायु, अग्नि, पृथ्वी और जल को दर्शाते हैं. इन्हें ‘पंचभूत’ के रूप में जाना जाता है. यह विभिन्न डिजाइन के माध्यम से परिलक्षित होते हैं और सभी अभिव्यक्तियों के लिए आवश्यक पंचमहाभूतों का पूर्ण सामंजस्य स्थापित करते हैं.

इसके साथ ही इसमें सूर्य की किरणों के साथ चौपाई भी है. कहा जा रहा है कि इससे युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिलेगा. पीएम मोदी द्वारा जारी कि गई पुस्तिका में 48 पेज है. इसमें 20 देशों के टिकटों को शामिल किया गया है. इन देशों में प्रमुख रूप से एंटीगुआ, बारबुडा, ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया, कनाडा, चेक गणराज्य, फिजी, जिब्राल्टर, गुयाना, ग्रेनेडा, इंडोनेशिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड और अमेरिका शामिल हैं.

इस दौरान पीएम मोदी ने एक संदेश भी जारी किया है. उन्होंने कहा,’ आज श्रीराम मंदिर पर समर्पित 6 स्मारक टिकट जारी किए हैं. दुनिया के अलग-अलग देशों में प्रभु श्रीराम से जुड़े टिकट जारी हुए हैं. इस संबंध में एक बुकलेट जारी किया गया है.’ यह स्टाम्प पुस्तक विभिन्न समाजों पर श्री राम की अंतर्राष्ट्रीय अपील को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button