उत्तर प्रदेशलखनऊ

कैंसर संस्थान : केजीएमयू की कुलपति ने दिया अहम सुझाव, कहा- मरीजों के हित में इनोवेशन जरूरी

लखनऊ। मरीज को  सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज देना यह हमारी प्राथमिकता होनी 9 toचाहिए। साथ ही जरूरी है कि मरीजों को समय पर इलाज मिले। इसके लिए जरूरी है कि हम नया इनोवेशन (नवाचार) करें, नई तकनीकी ईजाद करें। इसका सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा। यह कहना है किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद का। वह गुरुवार को कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान में आयोजित डिपार्मेंट ऑफ रेडिएशन ऑंकोलॉजी के स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।

कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने कहा कि डिपार्मेंट आफ रेडिएशन ऑंकोलॉजी बहुत ही अच्छा काम कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कैंसर के इलाज के लिए विदेश में इस्तेमाल होने वाली फ्लैश तकनीक का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जिसने यह तकनीक इजाद की है। उसके दिमाग में पहले क्रिएटिव आइडिया आया होगा। तभी उन्होंने इस तकनीक पर काम किया होगा।

अब इस तकनीक का इस्तेमाल विदेश में हो रहा है। इस तकनीक के इस्तेमाल से एक ही बार में कैंसर वाले ट्यूमर को खत्म किया जा सकेगा। साथ ही इस तकनीक से सामान्य ऊतक (tissue)  को कोई हानि नहीं होगी। साथ ही इसका सबसे बड़ा फायदा मरीजों को होगा। उन्हें जल्द इलाज मिलेगा और अस्पतालों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इससे हमें सीख लेनी चाहिए और हमें भी क्रिएटिव कार्य करके नए इनोवेशन करने चाहिए। जिसका फायदा मरीजों को मिले।

इस अवसर पर कल्याण सिंह कैंसर संस्थान और मर्क कंपनी के बीच एक समझौता ज्ञापन भी साइन हुआ है। इस समझौता ज्ञापन के तहत कंपनी कैंसर का इलाज कराने आए मरीजों को सही जानकारी उपलब्ध कराएगी। साथ ही दूर दराज के क्षेत्र में लगने वाले कैंसर कैंप के लिए भी कार्य करेगी, जिससे कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता आए और वह बीमारी के प्रति सतर्क हो सके।

इस अवसर पर कैंसर संस्थान स्थित डिपार्मेंट आफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के एचओडी डॉक्टर शरद सिंह ने विभाग की उपलब्धियां के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि 3 साल के भीतर करीब साढ़े सात हजार मरीजों का विभाग में पंजीकरण किया गया है। वहीं 3000 से अधिक मरीजों की रेडियोथेरेपी की जा चुकी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button