अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी पहुंचे, कुछ ही देर में पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे

अयोध्या : आज रामनगरी का नजारा विहंगम है. गलियों में राम नाम की गूंज है. रामलला की यह धरती आज ऐतिहासिक गाथा लिखने को तैयार है. तकरीबन 500 वर्षों के संघर्षों के बाद आज से नए स्वर्णिम काल का आगाज होने जा रहा है. हर रामभक्त खुशी से चहक रहा है. वे आज अपने पूर्वजों के सपनों को हकीकत में बदलता देखेंगे. आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम हो रहा है. इसमें शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं. कुछ ही देर में पीएम मोदी भी पहुंचने वाले हैं.

छह दिनों तक चले अनुष्ठान के बाद आज प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम हो रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ समेत कई देशी-विदेशी मेहमान इसका हिस्सा बनेंगे. रविवार को 125 कलश के पवित्र जल से रामलला को स्नान कराया गया था. इसके बाद शैयाधिवास संस्कार के तहत लोरी सुनाकर सुला दिया गया था. सोमवार की तड़के रामलला को तालियां बजाकर और मंगल ध्वनि के साथ जगाया गया. उनके आंख खोलते ही सबसे पहले उन्हें आईना दिखाया गया. इसके बाद आज के अनुष्ठान की शुरुआत की गई. सीएम योगी आदित्यनाथ प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं. हेलीकॉप्टर से जरिए फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया. वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button