उत्तर प्रदेशप्रयागराज

न्यूयॉर्क की सोनल व संगम के सरकार अली लिख रहे रामनाम की पुस्तक, 7 दिनों में जमा होगी एक करोड़, एक लाख किताबें

प्रयागराज। मेरे तन और मन में बसे है राम, सच बात है। राम जन्मभूमि अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा लोगों के जेहन में बस चुका है। अब बारी है तो सिर्फ उस यादगार पर की एक झलक पाने की।  22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को होना है,  ऐसे में देशभर के लोग अपने तरीके से खुशी मना रहे हैं। कहीं गीत तो कही शोभायात्रा से शहर पटा हुआ है।

वहीं संगम नगरी प्रयागराज के संगम तट न्यूयार्क से आई सोनल और शहर के सरकार अली राम नाम की पुस्तक को लिखकर श्री राम के चरणों मे अर्पित कर रहे है। मेला क्षेत्र के राम नाम बैंक शिविर में एक करोड़ से अधिक राम नाम लिखने का संकल्प लिया गया है। जहां दोनो लोगों ने हर धर्म के लोगों के बीच बैठकर रामनाम की पुस्तक को लिखना शुरु किया है। खास बात यह है मकर संक्रांति से शुरू हुए इस संकल्प को 22 जनवरी को पूरा करना है। अब तक इस बैंक में 84 लाख नाम नाम की पुस्तकों को पूरा किया जा चुका है।

बतादे कि माघ मेले में लगे राम नाम बैंक के।इस शिविर में सभी धर्म के लोग पुण्य दो भागीदार बन रहे है।  हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी समुदाय के लोग एक आसन में एक जगह बैठ कर राम नाम की पुस्तक को लिख रहे हैं। इस राम नाम बैंक में हजारों खाता धारक है। देश के साथ-साथ विदेश में भी राम नाम बैंक के खाताधारकों ने अपना खाता खुलवाया है। जहां से किताबो को लिखने के बाद इस बैंक में भेजा जाता है।

यहां सभी डिजिटल तरीके से राम नाम लिख रहे हैं। राम नाम बैंक के संस्थापक आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि 15 जनवरी से 22 जनवरी तक एक करोड़ एक लाख बार राम नाम लिखने का संकल्प लिया गया है। जिसमें अब तक 84 लाख बार राम नाम का नाम लिखा जा चुका है। पहला चरण 84 लाख का है, क्योंकि हिंदू मान्यताओं के अनुसार 84 लाख योनियों के बाद ही मनुष्य का तन लोगों को मिलता है। सबसे खास बात यह है कि राम नाम की किताबों के साथ-साथ डिजिटल तरीके से इस संकल्प को पूरा किया जा रहा है। खाताधारक पोस्ट और कोरियर के माध्यम से राम नाम की पुस्तक को भेज रहे है ।

न्यूयार्क की सोनम ने लिखे 12 हजार रामनाम

न्यूयॉर्क से आई सोनल सिंह ने बताया  कि अब तक वह 12 हजार बार राम नाम का नाम लिख चुकी है। कोशिश है कि इस संकल्प में उनका योगदान अधिक हो। सोनल सिंह ने कहा कि  न्यूयॉर्क में भी राम का काफी महत्व है। वह वहा भी राम नाम की पुसगक लिखती है। वहीं सरकार अली का कहना है कि वह भी राम नाम का नाम लिख रहे हैं। उनको राम नाम लिखने से कोई परहेज नहीं है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button