उत्तर प्रदेशराज्यशामली

दुल्हन ने कर दी दूसरे मर्द की तारीफ, पति ने छाती में पेंचकस गोदकर उतारा मौत के घाट

शामली: नवविवाहिता पत्नी को अपने शौहर के सामने दूसरे मर्द की तारीफ करना भारी पड़ गया. आक्रोशित शौहर ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, इतने में ही गुस्सा शांत नहीं हुआ तो स्कूटी से पेंचकस निकालकर छाती में घोंप दिया. इसके बाद आरोपी पुलिस के पास पहुंचा और अज्ञात लोगों द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की बात बताई. पुलिस ने केस को वर्कआउट करते हुए आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी सुल्तान ने पुलिस को सूचित किया कि वह शुक्रवार को रात के समय अपनी पत्नी शाईबा के साथ स्कूटी पर कैराना स्थित ससुराल से घर वापस लौट रहा था. इसी बीच कांधला के नजदीक कांधला-कैराना मार्ग पर कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, लेकिन वह अपनी जान बचाकर बामुश्किल मौके से भाग निकला. हत्या की वारदात सामने आने पर पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था.

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में हत्या की वारदात का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल की जांच पड़ताल के दौरान ही पुलिस को आरोपी पति पर शक हो गया था. क्योंकि उसके द्वारा बताए गए घटनाक्रम में कई झोल नजर आ रहे थे. एएसपी ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

ससुराल से लौटते समय की हत्या

एएसपी ने बताया कि सुल्तान की पत्नी शाईबा की सगाई तीन वर्ष पूर्व में कैराना निवासी एक युवक से हुई थी. लेकिन बाद में परिजनों ने उसका निकाह 3 नवंबर 2023 को सुल्तान के साथ कर दिया था. यह सुल्तान की दूसरी शादी थी, जो अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था. शाईबा बार-बार सुल्तान से निकाह कर पछताने की बात कहती थी. इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद शाईबा अपने मायके कैराना चली गई थी. शुक्रवार को सुल्तान शाईबा को मायके से लाने गया था. इस बीच और उसने शौहर के साथ मायके से लौटते समय पूर्व में हुई सगाई से संबंधित युवक की तारीफ की थी, जिससे शौहर आग बबूला हो गया. इसके बाद सुल्तान ने रास्ते में ही स्कूटी रोककर पत्नी का गला घोंट दिया और जब वह अचेत हो गई तो स्कूटी से पेंचकस निकालकर उसकी छाती पर वार किए ताकि पुलिस को ऐसा लगे की हत्या गोली मारकर की गई है.

पेंचकस भी हुआ बरामद

एएसपी ने बताया कि पत्नी की हत्या की वारदात के बाद आरोपी ने परिजनों और पुलिस को सूचित किया कि ससुराल से लौटते समय उन्हें बदमाशों ने घेर लिया और तमंचाधारी बदमाश शाईबा को अपने साथ ले गए. इसके बाद पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो विवाहिता का शव बरामद हुआ. एएसपी ने बताया कि पुलिस ने शौहर के कब्जे से आलाकत्ल पेंचकस भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button