आगराउत्तर प्रदेशराज्य

पति को पत्नी की धमकी-तंबाकू वाला मंजन नहीं छोड़ सकती, तुम भले ही छोड़ दो

आगराः ताजनगरी में पति और पत्नी के बीच झगड़े की वजह चर्चा का विषय बनी हुई है. पति और पत्नी के बीच झगड़े की वजह हर बार दहेज, उत्पीड़न और अवैध संबंध नहीं होते हैं. क्योंकि, परिवार परामर्श केंद्र में पति और पत्नी की रार का कारण सुनकर हर कोई हैरान है. पति और पत्नी के रिश्ते में तंबाकू का मंजन सौतन बन गया है.

पत्नी दिन में पांच से छह बार तम्बाकू का मंजन करती है. टोकने और रोकने पर महिला मायके में रहती है. परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को काउंसलिंग में महिला ने साफ साफ कह दिया कि, वो तंबाकू का मंजन करना नहीं, छोड़ सकती है. चाहे तो पति उसे छोड़ दे. इसलिए, पुलिस और काउंसलर भी हैरान हैं.

मामला मंटोला थाना क्षेत्र का है. एक युवक ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी शादी आठ माह पहले फतेहपुर सीकरी की युवती से हुई है. दो माह से पत्नी मायके में हैं. वो बुलाने पर भी नहीं आ रही है. इस पर पुलिस ने परिवार परामर्श केंद्र में मामला भेज दिया. पुलिस ने पति और पत्नी को फिर से मिलाने के लिए काउंसलिंग के लिए बुलाया.

महिला बोली, तंबाकू वाला मंजन नहीं छोड़ सकती
पीड़ित युवक ने काउंसलिंग में काउंसलर को बताया कि, शादी के बाद जब पत्नी घर आई तो पता चला कि उसे मंजन करने की लत है. वो तंबाकू का मंजन करती है. हालात ऐसे हैं कि पत्नी दिनभर मंजन करती है. उसे ये बुरा लगता है. उसने पत्नी को टोक दिया तो बवाल हो गया. झगड़ा करके पत्नी मायके में रह रही है. परिवार परामर्श केंद्र में पत्नी ने काउंसलर को बताया कि, वो मंजन नहीं छोड़ सकती है. चाहे पति को साथ नहीं रखे. पति उसे छोड़ सकता है. जब दोनों के बीच सुलह नहीं हुई. महिला को काउंसलिंग में समझाया कि, तम्बाकू का मंजन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं है. इससे कैंसर होने का खतरा रहता है.

अगली तारीख पर बुलाया

परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी एसआई अपूर्वा चौधरी ने बताया कि, काउंसलिंग में पति-पत्नी को शिकायतें सुनी. जिस पर दोनों के शिकवे और शिकायत से रिश्ते में आई खटास को मिटाने की कोशिश की जा रही है. दोनों को काउंसलिंग की अगली तारीख पर बुलाया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button