उत्तर प्रदेशलखनऊ

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर DGP प्रशांत कुमार ने की बैठक, जारी किये ये जरूरी दिशा-निर्देश

लखनऊ। आगामी 17 और 18 फरवरी को आयोजित होने वाली यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस-2023 सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार सभी जनपदों / पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद के सहायक नोडल अधिकारियों (अपर पुलिस अधीक्षक / अपर पुलिस उपायुक्त) की ब्रीफिंग की। उन्होंने परीक्षा से सम्बंधित तैयारियों को देखा और इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

डीजीपी की तरफ से दिए गए निर्देश –

-परीक्षा की तिथि को जनपद / कमिश्नरेट में कुल परीक्षार्थियों की संख्या का आकलन कर तद्नुसार प्रभावी यातायात / सुरक्षा / पुलिस प्रबन्ध किया जाए। महत्वपूर्ण हॉट स्पॉट पर क्यूआरटी टीमों का व्यवस्थापन किया जाये।

-परीक्षा केन्द्र पर उत्कृष्ट व्यवस्थापन व प्रबन्धन हेतु जिलाधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ उत्कृष्ट समन्वय स्थापित कर समयान्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

-परीक्षा केन्द्रों तथा रेलवे / मेट्रो स्टेशन एवं बस / टैक्सी स्टैण्ड तथा होटल/रेस्टोरेन्ट पर भीड़ प्रबन्धन हेतु कार्ययोजना बनाकर व्यवस्थापन किया जाये। राजपत्रित अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट की संयुक्त रूप से ड्यूिटी लगायी जाये। महिला परीक्षार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूिटी लगायी जाये।

-जनपदीय अभिसूचना तंत्र व सोशल मीडिया सेल को और अधिक सक्रिय व सर्तक कर दिया जाय। परीक्षा के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्ति जनक तथ्यों का तत्काल संज्ञान लेकर उसका खण्डन करते हुये विधिक कार्यवाही की जाये।

-विभिन्न होटलों / धर्मशालाओं/पार्को/ बस स्टाप एवं रेलवे स्टेशनों पर परीक्षार्थियों के आवागमन के दृष्टिगत प्रभावी पुलिस प्रबन्ध व पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाये।

-उक्त परीक्षा के सम्बन्ध में नियमित तिथि एवं समय पर सुदृढ व्यवस्थाओं के परिप्रेक्ष्य में आवश्यकतानुसार जिलाधिकारी के माध्यम से आयोजकों / विभिन्न राजकीय विभागों / रेलवे आदि से भी समन्वय स्थापित कर अपेक्षानुसार अग्रिम आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

-परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुरुष / महिला पुलिस बल की व्यवस्था तथा प्रश्नपत्रों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुँचाने एवं उत्तर पुस्तिकाओं की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

-इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button