देश

जया प्रदा की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का दिया गया आदेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस से नेता बनीं जया प्रदा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक पुराने मामले में कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। रामपुर की एमपी/एमएलए अदालत ने पुलिस अधीक्षक को अभिनेत्री से नेता बनी जया प्रदा को गिरफ्तार कर 27 फरवरी को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक को विशेष टीम गठित कर पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है।

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि पूर्व सांसद के खिलाफ सातवीं बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी वह सोमवार को सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचीं। पूर्व सांसद जया प्रदा आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े दो मामलों में ‘फरार’ हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, साल 2019 में रामपुर की लोकसभा सीट से जया प्रदा ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान ही एक्ट्रेस पर आचार संहिता के उल्लंघन  का आरोप लगा था। इसी कड़ी में उन पर दो मामले दर्ज हुए थे। दोनों ही मामले रामपुर की एमपी/एमएलए अदालत में चल रहे हैं। लगातार कई सुनवाई पर जया प्रदा हाजिर नहीं हुईं। इसके बाद ही उनके खिलाफ एक-एक कर के साथ गैर जमानती वारंट जारी किए गए। इसके बावजूद वो कोर्ट नहीं पहुंची ऐसे में कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब उन्हें गिरफ्तार कर पेश किया जाए।

सड़क उद्घाटन करना पड़ा भारी 

जया प्रदा के खिलाफ 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान यहां के स्वार थाने में मामला दर्ज किया गया था। यह मामला रामपुर की एमपी-एमएलए अदालत में लंबित है। जया प्रदा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में रामपुर से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद एक सड़क का उद्घाटन किया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button