उत्तर प्रदेशलखनऊ

सरकार को याद दिलाने को प्रदेश के निकाय कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, जिला मुख्यालयों पर इस दिन देंगे धरना

लखनऊ। नगर निगम, नगर पालिका, जलकल, नगर पंचायत समेत अन्य विभागों के करीब 5 लाख कर्मचारियों की कई समस्याओं का समाधान बीते कई साल से नहीं हो पाया है। कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर कई बार उत्तर प्रदेश निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन भी कर चुके हैं उसके बाद भी उनकी समस्याओं और मांगों की सुनवाई अभी तक नहीं हो पाई। इन्हीं बातों से आक्रोशित एक बार फिर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने का मन बनाया है।

19 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर निकाय कर्मचारी धरना देंगे और अपनी मांगों को लेकर सरकार को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाएंगे। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ अपनी पूर्व प्रेषित 13 सूत्रीय मांग पत्र की पूर्ति के लिए समय समय पर ध्यानाकर्षण आन्दोलन करता आया है, इतना ही नहीं पत्राचार,शासन स्तर पर बैठक व प्रधानमंत्री,रक्षामंत्री  आदि का ध्यानाकर्षण कराने के बाद भी नगर विकास विभाग ने किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया।

जिसके बाद संघ ने प्रमुख सचिव नगर विकास को एक बार फिर पत्र भेजा है। जिसमें 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे प्रदेश की सभी इकाइयों के मुख्यालय पर गेटमीटिंग,धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार व शासन का ध्यानाकर्षण कर्मचारी करेंगे। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र की माने तों निकाय कर्मियों के मौलिक अधिकार, सेवा संबंधी प्रकरण, सेवा नियमावली, वेतन विसंगति, कर्मचारियों की पदोन्नति, संवर्गों का पुर्नगठन समेत 13 सूत्रीय मांगे हैं। इस पर अधिकारियों के साथ वार्ता हुई और सहमति भी बन चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button