देशबड़ी खबर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने कहा- सरकार बनी तो बनाएंगे एमएसपी पर कानून

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही विभिन्न फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी वाला कानून बनाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) की देश भर के किसानों की लंबे समय से लंबित मांग है और सत्ता में आने पर सबसे पहले किसानों की इस मांग को पूरा किया जाएगा।

 गांधी ने कहा, “किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित करके उनका जीवन बदल देगा।कांग्रेस की गारंटी।” खड़गे ने कहा, ” मोदी सरकार किसानों की आवाज़ पर लगाम लगा रही है। किसान के हित में एमएसपी को क़ानूनी दर्जा दिया जाएगा।”

इस बीच कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजधानी दिल्ली को ‘पुलिस छावनी’ में तब्दील कर दिया गया है। कांग्रेस किसानों के न्याय की मांग का समर्थन करती है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जी भी किसान न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री खुद किसानों से बात करें और उन्हें न्याय दें।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button