उत्तर प्रदेशलखनऊ

वसूली करने के लिए बना फर्जी दरोगा, पुलिस ने नकली रिवाल्वर के साथ युवक को किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 1090 चौराहे के पास खाकी पैंट पहनकर और नकली रिवाल्वर लगाकर लोगों को पुलसिया रंगबाजी दिखाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अर्पित नाम का यह व्यक्ति फर्जी दारोगा बन रौब गाठता था और 1090 चौराहे के पास चटोरी गली में लगने वाली दुकानों में वसूली करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक नकली रिवॉल्वर बरामद की गई है।

जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम अर्पित कुमार मिश्रा है जो की मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है। राजधानी लखनऊ में यह सुशांत गोल्फ सिटी के पास किराए का मकान लेकर रहता था। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि यह फर्जी तरह से दारोगा बन लोगों से वसूली करता था। इसके लिए बाकायदा इसने खाकी पेंट खरीदी और नकली रिवाल्वर का इंतजाम किया, जिसको लगाने के बाद यह क्षेत्र में निकलता था और लोगों को खुद को दारोगा बता कर रौब गाठते हुए वसूली करता था।

पुलिस को पिछले दिनों 1090 चौराहे पर एक दारोगा द्वारा वसूली करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला वसूली करने वाला कोई फर्जी आदमी है जिसके बाद दारोगा नीरज पाठक ने नकली दारोगा को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ आईपीसी की विभिन्ना धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है।

इससे पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं फर्जी दरोगा

लखनऊ में यह पहला मामला नहीं है जब फर्जी दरोगा गिरफ्तार किया गया हो, इससे पहले भी राजधानी में वर्दी पहन के फर्जी दरोगा बन रौब गाठते हुए लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक साथ दो लोगों को पुलिस की वर्दी पहनकर रौब गाठते हुए गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता चला था कि यह दोनों फर्जी तरह से दारोगा बन ट्रेन में वसूली करते हैं इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button