देशबड़ी खबर

रांची: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समूहों के बीच झड़प और पथराव, दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल

रांची। रांची के बाहरी इलाके में देवी सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन के दौरान दो समूहों के एक-दूसरे पर पथराव करने के दौरान दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम आठ लोग घायल हो गये। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि इस दौरान पुलिस वाहनों समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात नगरी मेन रोड में सरस्वती मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान हुई जब एक समूह ने कथित तौर पर शोभायात्रा में शामिल कुछ लोगों पर पथराव कर दिया। अधिकारी ने बताया कि फिर दोनों ओर से पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गये।

अधिकारी ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने गए कुछ पुलिसकर्मियों को भी पथराव में चोट लगी। रांची के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) उत्कर्ष कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “रांची के नगरी सर्कल में धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इलाके में किसी भी तरह की शोभायात्रा, प्रदर्शन और हथियार व गोला-बारूद ले जाने पर रोक लगा दी गई है।”

निषेधाज्ञा शुक्रवार रात 10 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी है। एसडीओ ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, ”इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।” कुमार ने कहा कि घटना में शामिल 10 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button