उत्तर प्रदेशलखनऊ

इसरो का युविका-2024 प्रोग्राम आपके बच्चों को साइंटिस्ट बनाने में करेगा मदद, ऐसे करें आवेदन, जानें लास्ट डेट

लखनऊ। यदि आपके बच्चे की साइंस में रुचि है और वह साइंटिस्ट बनना चाहता है तो आपको एक बार इसरो के “युविका कार्यक्रम के बारे में जानकारी जरूर करनी चाहिए। बताते चलें इसरो स्कूली छात्रों के लिए एक कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है, जिसमें वह बच्चों को साइंस के बारे में रोचक जानकारियां बताएगा। इस प्रोग्राम के माध्यम से इसरो छात्रों को साइंस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ साइंस में रोचकता भी पैदा करेगा। ऐसे में यदि आपके बच्चे के अंदर साइंस को लेकर रुचि है तो यह प्रोग्राम उसके भविष्य को बेहतर बनाने में काफी कारगर साबित हो सकता है।

जानिए क्या है युविका-2024

साइंस के क्षेत्र में देश के युवाओं का भविष्य उज्जवल करने के लिए इसरो द्वारा समय-समय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसी ही एक प्रोग्राम इसरो ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शुरू किया है।‌ यह प्रोग्राम स्कूल में पढ़ने वाले उन तमाम छात्रों के लिए है जो साइंस और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिलचस्पी रखते हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (युविका 2024) आयोजन करने जा रहा है।इसमें इसरो के सात केन्द्रों को प्रोग्राम के सफल संचालन के लिए शामिल किया गया है। युविका को अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उभरते अवसरों के लिए डिजाइन किया गया है। इससे जुड़कर छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के विभिन्न आयामों के बारे में सीखने का अवसर मिलेगा।

स्पेस टेक्नोलॉजी एवं स्पेस एप्लीकेशन की मिलेगी जानकारी

युविका विज्ञानी कार्यक्रम यानी युविका को युवाओं के बीच अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़ते रुझानों को विकसित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को स्पेस साइंस, स्पेस टेक्नोलॉजी एवं स्पेस एप्लीकेशन से परिचित कराया जाएगा। इसरो का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान प्रौद्योगिकी,इंजीनियरिंग और गणित रिसर्च के क्षेत्र में सुनहरा भविष्य बनाने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करना है। 1 जनवरी 2024 में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले छात्र भारतीय छात्र यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

ऐसे करें आवेदन

यदि आपको साइंस एवं आंतरिक विज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में रुचि है तो आप यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम से जुड़ने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jigyasa.iirs.gov.in/yuvika‌ पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। युविका से जुड़ने के लिए आप 20 फरवरी 2024 से 20 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button