उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी डीजीपी की फोटो लगाकर जालसाजों ने किया WhatsApp मैसेज, पुलिस ने जारी की अपील

लखनऊ। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार की फोटो लगा कर जालसाजों ने कई पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों से निजी जानकारी लेने का प्रयास किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस तरह के किसी भी व्हाट्सएप मैसेज से सतर्क रहने को कहा है। यह पहला मामला नहीं है जब यूपी के डीजीपी के नंबर व तस्वीर या फिर सोशल मीडिया का जालसाजों ने गलत इस्तमाल किया है।

इससे पहले भी इस तरह की कोशिशें की जा चुकी है। मंगलवार को  पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की है कि, डीजीपी प्रशांत कुमार की वर्दी में तस्वीर को अपने व्हाट्सएप की डीपी में लगाकर कुछ अराजक तत्त्वों द्वारा कुछ मोबाइल नंबरों से अनुचित मांग की जा रही है।

जालसाजों ने डीजीपी प्रशांत कुमार की फोटो को व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर अन्य मोबाइल नंबर से अधिकारियों को मैसेज कर विभागीय जानकारी पता करने की कोशिश की है। जब अधिकारियों ने मामले की जांच की तो यह नंबर गलत पाया गया।  बतादे, इससे पहले भी पूर्व में डीजीपी रहे डीएस चौहान के सीयूजी नंबर की स्पूफिंग कर कानपुर के दो इनस्पेक्टर को कॉल कर कुछ गलत कार्य करने गए थे। इतना ही नहीं हालही में लखनऊ के हजरतगंज थाने के सीयूजी नंबर भी हैक किए गए थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button