उत्तर प्रदेशलखनऊ

एलडीए की बड़ी कार्रवाई: 16 रो-हाउस और एक व्यावसायिक निर्माण को किया सील, जानें वजह

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने शुक्रवार को मौके पर कार्रवाई करते हुए 16 रो-हाउस भवनों को सील कर दिया है। जानकीपुरम विस्तार में आवासीय भू-उपयोग में अवैध रूप से किये गये एक व्यावसायिक निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गयी।

प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सौरव सिंह, सतपाल सिंह व अन्य द्वारा चिनहट के ग्राम-पपनामऊ, अनौरा कला में वेदांता आश्रम के पीछे 1200-1200 वर्गफुट क्षेत्रफल के 16 रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे इस निर्माण कार्य के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे।

इसके अलावा शैली श्रीवास्तव, निलभ, महेश कुमार व अन्य द्वारा जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-3 में भवन संख्या-3/6 पर अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण कराया गया था। इसमें भी विहित न्यायालय द्वारा कार्यवाही के आदेश पारित किये गये थे।

जिसके अनुपालन में शुक्रवार को सहायक अभियंता एनएन चौबे के नेतृत्व में सहायक अभियंता संजय मिश्रा व अवर अभियंता सुभाष शर्मा द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से उक्त अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button