उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा से गठबंधन के बाद कांग्रेस में मची रार! छलका सलमान खुर्शीद का दर्द, कहा- टूट सकता हूं लेकिन…

लखनऊ। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस व सपा के बीच सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस के उन नेताओं में नाराजगी पैदा हो गई है, जो चुनाव लड़ना चाह रहे थे, पर गठबंधन में सीट सपा के खाते में चली गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि वह टूट सकते हैं, पर झूकेंगे नहीं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिये कहा कि टूट सकता हूं लेकिन झूकंगा नहीं। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद से उनके रिश्तों के कितने इम्तहान का सामना करना पड़ेगा? सवाल उनका नहीं, पर हम सब के मुस्तकाबिल का है। आने वाली नस्लों का है। किस्मत के फैसलों के सामने कभी झुका नहीं। उन्होंने लिखा-‘टूट सकता हूं, झुकूंगा नहीं। तुम साथ देने का वादा करो, मैं नगमें सुनाता रहूं’।

मालूम हो कि प्रदेश की कुल अस्सी लोकसभा सीटों में कांग्रेस के खाते में 17 सीटें व सपा के खाते में 63 सीटें आई हैं, जिसमें सपा ने एक सीट आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन सपा ने फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य को प्रत्याशी घोषित कर रखा है। ऐसे में सलमान खुर्शीद के चुनाव लड़ने पर सपा-कांग्रेस गठबंधन में ग्रहण लग सकता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button