उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा विधायक मनोज पांडे का बड़ा बयान, कहा- अगर राजनीति में हैं तो आरोप लगेंगे ही…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने पर मनोज कुमार पांडे ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए  कहा, “जनता ने मुझे कई बार वोट देने का मौका दिया है… अगर राजनीति में हैं तो आरोप लगेंगे ही। हम जनता के लिए चुन के आए हैं और जिस जनता ने हमें चुना है उसके लिए हमें केवल सोचना है।”

बता दें सपा विधायक मनोज पांडे ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव से पहले विधयाक मनोज पांडे समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया। जिसे समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका मना जा रहा है।

मनोज पांडे ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। इसके बाद सपा विधायक योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह की गाड़ी में बैठकर विधानसभा पहुंचे और वोट डाला। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वे एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में अपना मतदान किया होगा।

भाजपा सभी आठ सीटें जीतेगी- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “भाजपा सभी आठ सीटें जीतेगी… आज यह स्पष्ट हो गया कि समाजवादी पार्टी कुनबे में अंतर्कलह का स्तर क्या है। अगर देश के विकास के लिए किसी ने भाजपा प्रत्याशियों को वोट दिया होगा तो हम उसका स्वागत करते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकारमय है…”।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button