उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज में फिलहाल नहीं आएंगे PM मोदी, CM योगी का आज का दौरा भी कैंसिल

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी 2 मार्च को प्रस्तावित आगमन टल गया है। पीएम नरेंद्र मोदी अब 2 मार्च को प्रयागराज नहीं आएंगे। इसके साथ ही आज ही पीएम के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी यहाँ आना था। लेकिन उनका दौरा भी कैंसिल हो गया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पिछले एक सप्ताह से लगातार तैयारी चल रही थी। 2 मार्च को संगम नगरी प्रयागराज में प्रधानमंत्री 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए आने वाले थे। मिली जानकरण के अनुसार ये कार्यक्रम किन्ही कारणों से स्थगित कर दिया गया है। पीएम के नए कार्यक्रम को लेकर अभी नई तिथि घोषित नहीं की गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बुधवार को संगम नगरी सीएम योगी आदित्यनाथ भी आने वाले थे। वह पीएम के कार्यक्रम की तैयारी का निरीक्षण करने के लिए प्रयागराज आ रहे थे।

प्रयागराज में ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का उद्घाटन पीएम के हाथों होना है। साथ ही माघ मेला क्षेत्र के परेड मैदान में एक सभा को भी पीएम मोदी संबोधित द्वारा सम्बोधित करने का कार्यक्रम रखा गया था। बताया जा रहा है कि 4 मार्च के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन संगम नगरी में हो सकता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button