उत्तर प्रदेशलखनऊ

15 IAS अधिकारियों के तबादले, रजनीश दुबे बने राजस्व परिषद के नए चेयरमैन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। आईएएस रजनीश दुबे अब राजस्व परिषद के नए चेयरमैन होंगे। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी तबादले आचार संहिता लागू होने से पहले प्रमुखता से किये गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आईएएस राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव सहकारिता बनाया गया है। आईएएस राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे। इसी क्रम में आईएएस बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम, आईएएस रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास,  आईएएस विमल दुबे मंडलायुक्त अलीगढ़, आईएएस चैत्रा वी मंडलायुक्त झांसी के पद पर की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी।

जबकि आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज ले लिया गया है। आईएएस पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं।  आईएएस बलकार सिंह को नए आवास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त, आईएएस रणवीर प्रसाद को एमडी विद्युत उत्पादन निगम और आईएएस राजशेखर को एमडी पेयजल मिशन बनाया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button