उत्तर प्रदेशलखनऊ

National science day: सीएम योगी ने दी बधाई, लिखा-विज्ञान के सार्थक उपयोग का लें संकल्प

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी है। सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा-राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की प्रदेश वासियों एवं सभी विज्ञान प्रेमियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आइए, सभ्यताओं के विकास एवं मनुष्य कल्याण हेतु हम सभी विज्ञान के सार्थक उपयोग का संकल्प लें।

गौरतलब है कि महान भौतिकी वैज्ञानिक सर सीवी रमन द्वारा खोजे गए रमन इफेक्ट के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में स्कूल-कॉलेजों में कई तरह के आयोजन किये गए हैं। प्लॅनिटोरियम में भी खगोलीय घटनाओं के बारे में विशेषज्ञ बच्चों को अवगत कराएँगे। इसके अलावा कई स्कूलों में विज्ञान विषय को लेकर कई तरह की प्रतियोगिताएं का भी आयोजन किया जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button