उत्तर प्रदेशलखनऊ

RO-ARO और पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक को लेकर यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से जमकर हुई झड़प

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में RO-ARO और पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकल पड़े। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने बैरिकेटिंग कर उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस बल के साथ भारी संख्या में आरएएफ के जवान भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के जवानों से कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई।

पुलिस बल के रोकने पर आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने बैरिकेटिंग पर चढ़कर भाजपा सरकार पर पेपर लीक का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस बल और कार्यक्रमों के बीच काफी नोक झोंक भी देखने को मिली। वहीं जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेटिंग कूदकर दूसरी ओर जाने लगे तो पुलिस और आरएएफ के जवानों ने एक एक कार्यकर्ताओं को पकड़कर घसीटते और टांगते हुए पुलिस बस में भर दिया और प्रदर्शन स्थल ईको गार्डन भेज दिया।

प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेसियों ने कहा कि जबसे देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार आई है तबसे लगातार पेपर लीक हो रहे है। भाजपा की सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। युवाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में तानाशाही का राज हो गया है, अब उत्तर प्रदेश में उत्तर पहले लीक हो जाता है। हमारी मांग है कि सरकार से पुलिस भर्ती के अलावा जिन जिन परीक्षाओं के पेपर लीक मामले सामने आए हैं उन्हें रद्द करके चुनाव से पहले दोबारा कराया जाए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button