उत्तर प्रदेशलखनऊ

चुनावी मोड में आई सपा, कोर वोटर्स को साधने मैदान में उतरीं डिंपल यादव

मैनपुरी/लखनऊ। लोकसभा चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दल जनता के बीच पैठ बनाने की कवायद शुरू कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी भी चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी की नेता और सांसद डिंपल यादव अपने कोर वोटर्स को साधने में जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार से अगले तीन दिन वो मैनपुरी में घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगी। गौरतलब है कि यूपी के कन्नौज से शुरू होने वाली आलू बेल्ट में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के सदस्यों की खासी पैठ रही है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी में चुनावी नुकसान तो समाजवादी पार्टी को जरूर हुआ लेकिन, आज भी यहाँ सपा का परंपरागत वोट अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा है।

डिंपल यादव अपने संसदीय क्षेत्र में आम जनमानस से संवाद कर पार्टी के पक्ष में लोगों को जोड़ने का काम करेंगी। अपने जिले में तीन दिन के प्रवास में डिंपल कई बैठक और जनसभाओं में भी शामिल होंगी। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से दिए गए पीडीए जोड़ो फॉर्मूले पर डिंपल फोकस कर रही हैं। साथ ही इस इलाके में महिलाओं को पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी सांसद डिंपल यादव करेंगी।

अखिलेश यादव बोले-80 हराओ, संविधान बचाओ  
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में चल रही टिकट वितरण की बड़ी बैठक के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी बात कही है। उन्होंने लोकसभा चुनावों से पहले एक नया नारा दिया है। अखिलेश ने कहा-80 हराओ, संविधान बचाओ। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी के चुनावी समीकरणों का गणित समझाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर रीजन में भाजपा के 3 लाख वोटर कम हो गए हैं।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मीडिया कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव नजदीक देख किसानों के लिए बनाये काले कानून वापिस मजबूरी में लिए गए। उन्होंने कहा कि किसान को खुश करने के लिए चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया गया। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा सच में किसानों का दर्द समझती है तो उन्हीं समानिनाथं के फॉर्मूले को क्यों लागू नहीं कर रही है। बातचीत में अखिलेश यादव ने युवाओं को रोजगार और समाज के दूसरे वर्गों से जुड़े मुद्दे भी उठाये और भाजपा से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि पीडीए फॉर्मूले से हम यूपी में भाजपा का सफाया कर देंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button