उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल से मिले सीएम योगी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से 2024 से पहले यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजभावन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने राज्यपाल को रोम रोम में राम पुस्तक भी भेंट की।

सूत्रों के मुताबिक सुभासपा से ओपी राजभर और दारा सिंह चौहन को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इसके अलावा आरएलडी से भी एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह किसी भी वक्त हो सकता है।

वहीं कैबिनेट विस्तार पर SBSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “अभी तक ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है., पिछली बार आचार संहिता लगने से पहले दिल्ली में और उत्तर प्रदेश में दोनों जगह मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, उस आधार पर हम लोग कहते हैं कि इस बार भी आचार संहिता लगने से पहले विस्तार हो सकता है”।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button