उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी BJP कोर कमेटी की बैठक समाप्त, ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 और यूपी विधान परिषद की 13 सीटों को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर कमेटी की बैठक समाप्त हो गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हुई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद थे।

ओपी राजभर का बड़ा बयान- शाम को होगी अमित शाह से मुलाकात

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मऊ में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शाम 7 बजे दिल्ली बुलाया गया है। जहाँ गृहमंत्री अमित शाह से उनकी बैठक होगी। ओपी राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव आ गए हैं और इस बैठक में यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर बात फाइनल होनी है।

इस दौरान ओपी राजभर ने सवाल पूछने पर मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिलने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के साथ बैठक के बाद वो सारी स्थिति स्पष्ट करेंगे। गौरतलब है कि इसके पूर्व भाजपा ने दिल्ली में सीईसी की बैठक में यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा की थी। जिसके बाद सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों पर चर्चा के लिए ओपी राजभर को बैठक के लिए बुलावा भेजा गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button