उत्तर प्रदेशलखनऊ

कमिश्नर का एक्शन, लेखपाल पर कार्रवाई करते हुए कहा लापरवाही पर सस्पेंड होंगे जिम्मेदार

लखनऊ। मण्डलायुक्त रोशन जैकब की अध्यक्षता में आज तहसील सरोजनी नगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों की समस्या सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है। मण्डलायुक्त ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण, जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाए। तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।

लेखपाल पर हुई कार्रवाई

फरीयादियों की समस्या सुनवाई के दौरान मंडलायुक्त को शिकायतकर्ता बृजेश सिंह द्वारा बताया गया कि लेखपाल अभिषेक गुप्ता को मार्ग पर अवैध कब्जा खाली कराने के लिए कई बार शिकायत पत्र दिया गया। जिसके संबंध में मंडलायुक्त ने संबंधित लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये, साथ ही मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके प्लाटिंग करने वाले भू-माफियाओं व संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्यवाही की जाए।

एक सप्ताह में हो शिकायत का निस्तारण

मण्डलायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार  सभी अधिकारीगण जनता की शिकायतों का निस्तारण समय से एक सप्ताह में किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराएं। मण्डलायुक्त ने सम्बधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाये, जिससे कि आम जनमानस की समस्याओं का समाधान हो सके।

लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने जमीन पर दबंग भूमाफियो एवं प्रधान प्रतिनिधि से पट्टे की भूमि को कब्जा मुक्त करने व कब्जे दिलाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। इस मामले में मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जमीन की पैमाइश कराकर तत्काल कब्जा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि पैमाइश संबंधित प्रकरणों में अनावश्यक रूप से विलभ करने व कार्य मे लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों को सस्पेंड किया जायेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button