उत्तर प्रदेशलखनऊ

इटावा में शिवपाल यादव विपक्ष पर गरजे, बोले- बीजेपी सरकार को हटाना जरूरी, ये भी कहा

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव इटावा पहुंचे। जहां वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में बहुत मेहनत करनी है, इस सरकार को हटाना जरूरी है।

यदि यह सरकार नहीं हटती है तो अब संविधान बदलेगा और संविधान के अधिकार छीन लिए जाएंगे। बईमान हैं यह लोग, जहां कम वोट से जीते हो वहां पर बेईमानी कर लेते है। 90 से 95% से अधिक वोट डाल दो तो यह लोग बईमानी नहीं कर पाएंगे, चैनल खोलो तो उसमें में वही भाजपा के लोगों के नाम चलकर रह जाते है।

Shivpal Yadav 1

वहीं, कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा की लोगों से अच्छी भाषा बोलो तो वोट जरूर करेंगे, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका काम करो तब भी वोट नहीं देते हैं, समझदारी से काम करना है पुराना रिकॉर्ड खोलना है।

मोदी सरकार को देखते-देखते 10 साल हो गए और योगी सरकार को देखते-देखते 7 साल हो गए लेकिन मिला कुछ नहीं, यह दिक्कतें परेशानी हैं, एक हफ्ते के अंदर आचार संहिता लग जाएगी और चुनाव शुरू हो जाएंगे।

इस दौरान उन्होंने बसरेहर ब्लॉक, जसवंतनगर और सैफई ब्लॉक में कराए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की और शिलान्यास पर एसएस मेमोरियल सैफई में पहुंचे थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button