उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश यादव का BJP पर तंज, कहा- किसने सोचा था.., भाजपा के ऐसे दिन भी आएंगे…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा उम्‍मीदवारों की घोषणा के बीच सत्तारूढ़ दल के कुछ सांसदों द्वारा चुनाव न लड़ने और एक उम्‍मीदवार द्वारा दावेदारी वापस लेने पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा एक दल के रूप में इतनी कमजोर कभी नहीं थी।

भाजपा ने शनिवार को देश के विभिन्‍न राज्‍यों के 195 लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्‍मीदवार घोषित किये। भाजपा का टिकट पाए भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया जबकि दिल्‍ली के सांसद गौतम गंभीर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ हर्षवर्धन व हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्‍हा और गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भी आगामी आम चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। हर्षवर्धन ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है।

अखिलेश यादव ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘किसने सोचा था कि भाजपा के ऐसे दिन भी आएंगे कि कुछ उम्मीदवार टिकट मिलने से पहले ही बहाने बनाकर दावेदारी छोड़ देंगे।’’

उन्‍होंने कहा, ‘‘कोई खेल को राजनीति से अधिक गंभीर मानकर बाहर जाने की बात करेगा, कोई पर्यावरण के बहाने पतझड़ी भाजपा से बाहर निकलने के लिए प्रार्थना पत्र लिखेगा, कोई टिकट कटने पर संन्यास लेने का ऐलान कर देगा, कोई टिकट मिलने के बाद भी दूर से ही सोशल मीडिया पर अपने व्यक्तिगत कारणों से टिकट को ठुकरा देगा।’’

उन्होंने हैशटैग ‘‘नहीं चाहिए भाजपा’’ के साथ पोस्ट में दावा किया, ‘‘भाजपा एक दल के रूप में इतनी कमजोर कभी नहीं थी। अब तो जनता के अलावा, भाजपा वाले भी खुद ही (ऐसा) कह रहे हैं।’’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button