उत्तर प्रदेशलखनऊ

अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार के सदस्य लड़ेंगें चुनाव, UP कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव

लखनऊ। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की चुनाव समिति ने एक प्रस्ताव पारित कर गांधी परिवार के सदस्यों से आग्रह किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट से वे ही चुनाव लड़ें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अजय  राय ने  बताया, ‘‘उप्र कांग्रेस की चुनाव समिति ने रविवार को सर्व-सम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें आग्रह किया गया है कि गांधी परिवार का कोई सदस्य ही आगामी लोकसभा चुनाव में रायबरेली और अमेठी से लड़ें। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन संसदीय क्षेत्रों की जनता और पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि वे यहां से चुनाव लड़ें।’’

राय ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उम्मीदवारों की अगली सूची में गांधी परिवार के सदस्यों के नाम शामिल होंगे। राय ने कहा, ‘‘प्रस्ताव को केंद्रीय नेृतत्व को भेज दिया गया है और अंतिम निर्णय सीईसी (केंद्रीय चुनाव समिति) का होगा।’’

इससे पहले गत छह मार्च को, प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने दावा किया था कि पार्टी नेता राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में एक बैठक में शामिल होकर लौटे पार्टी की अमेठी जिला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा था कि (राहुल) गांधी अमेठी से पार्टी के उम्मीदवार होंगे और उनके नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने 2004 से 2019 तक संसद में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया। 2019 के आम चुनाव में, वह भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी से हार गए थे। राहुल वर्तमान में केरल के वायनाड से सांसद हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बार फिर केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button